Friday 19 April 2019

अनुष्का शर्मा की जीवनी | Anushka sharma birth date, age, education, more biography

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था, पिता अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर थे और माता आशिमा शर्मा एक होम मेकर है. अनुष्का ने बैंगलोर में पढाई की है, आर्मी पब्लिक स्कूल, बैंगलोर और माउंट कार्मल कॉलेज, बैंगलोर से स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई पूरी की.

अपनी स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद, वह मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चली आई और एलीट मॉडल मैनेजमेंट में खुद को भर्ती करने के बाद, अनुष्का शर्मा को लैक्मे फैशन वीक में लेस वैम्प्स शो के लिए वेंडेल रॉड्रिक्स के समापन मॉडल के रूप में चुना गया और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी शुरुआत की.

अनुष्का शर्मा की जीवनी | Anushka sharma birth date, age, education, more biography

उन्होंने सिल्क और शाइन, व्हिस्पर, नाथेला ज्वैलरी आदि ब्रांडों के लिए एडवरटाइज किए है, अनुष्का शर्मा ने अब तक 17 फिल्मों में अभिनय किया है और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है, उन्होंने 2008 में रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख खान के साथ पहेली फिल्म आई.

अपनी फिल्म की सफलता के बाद, उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ महिला पहली फिल्म के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स सम्मानित किया गया था और अगले दो साल बाद 2010 में बदमाश कंपनी, इसी साल में बैंड बाजा बारात, लेडीज़ बनाम रिकी बहल (2011), जब तक है जान (2012), दिल धड़कने दो (2015), बॉम्बे वेलवेट (2015), NH10 (2015), ऐ दिल है मुशकिल (2016) ये सभी फिल्में हिट हुए है.

अनुष्का शर्मा इंडिया में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल है और 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी में बंध गई, आज एक कोहली परिवार के सदस्य बनकर ख़ुशी से जिंदगी बिता रही है.

अनुष्का शर्मा की जीवनी 

Name: अनुष्का शर्मा
Nick name: नुशेश्वर
Age (2019 में): 31
Religion: हिन्दू
Education: ग्रेजुएट
Occupation: अभिनेत्री और मॉडल
Nationality: इंडियन
Zodiac: वृषभ राशि
Live: मुंबई
Marital status: विवाहित
Husband: विराट कोहली (भारतीय क्रिकेटर है)
Sister: N/A
Brother: कर्णेश शर्मा (इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर)
First movie: Rab Ne Bana Di Jodi (2008)

Share:
Newer Post Older Post Home